क्रिकेट

MLC 2024: वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 42 रन से हराया, रचिन रविंद्र ने चटकाए 4 विकेट

मेजर लीग क्रिकेट का 17वां मैच टेक्सास सुपर किंग्स बनाम वाशिंगटन फ्रीडम के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया. इस मैच में वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 42 रन से हराया.

MLC 2024: वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 42 रन से हराया, रचिन रविंद्र ने चटकाए 4 विकेट
Washington Freedom (Photo: @WSHFreedom)

मेजर लीग क्रिकेट का 17वां मैच टेक्सास सुपर किंग्स बनाम वाशिंगटन फ्रीडम के बीच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास में खेला गया. इस मैच में टेक्सास सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि उनका यह फैसला गलत सभीत हो गया. क्यों टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वाशिंगटन फ्रीडम ने 5 विकेट के नुकशान पर 206 रन बनाए. वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान स्टीव स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली.

हेड ने 22 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. वहीं स्मिथ ने 40 गेंदों में 57 रन बनाए. टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने 3 विकेट चटकाए. जबकि ड्वेन ब्रावो के खाते में दो विकेट गए. जवाब में टेक्सास सुपर किंग्स की टीम 164 रनों पर सिमट गई और वाशिंगटन फ्रीडम ने 42 रनों से जीत दर्ज की. टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. जबकि वाशिंगटन की ओर से गेंदबाजी में रचिन रविंद्र ने 4 विकेट झटके. वहीं ग्लेन मैक्सवेल और जसदीप सिंह को 3-3 विकेट मिले.

वाशिंगटन फ्रीडम ने टेक्सास सुपर किंग्स को 42 रन से हराया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).