क्रिकेट

MI vs RR, IPL 2023 Match 42 Live Score Update: आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 42वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 28 बार आमने-सामने हुई हैं. आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है.

MI vs RR, IPL 2023 Match 42 Live Score Update: आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
यशस्वी जायसवाल (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 42वां मैच आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें 28 बार आमने-सामने हुई हैं. आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है. फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है जबकि मुंबई इंडियंस आठवें नंबर पर है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया हैं. राजस्थान रॉयल्स की टीम का स्कोर 179/6.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2023 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).