MI vs PBKS, IPL 2023 Match 31 Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 31वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले 5 में से 3 मैच जीते हैं. जबकि पंजाब ने 6 में से 3 मैच खेले हैं. मुंबई ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 31वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले 5 में से 3 मैच जीते हैं. जबकि पंजाब ने 6 में से 3 मैच खेले हैं. मुंबई ने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी. लिहाजा वह जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगी. पंजाब को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 214 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 84/2.
Match 31. WICKET! 9.3: Rohit Sharma 44(27) ct & b Liam Livingstone, Mumbai Indians 84/2 https://t.co/FfkwVPpj3s #TATAIPL #MIvPBKS #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

