MI vs LSG, IPL 2024 67th Match Live Score Update: वानखेड़े में रुकी बारिश, 10:50 पर दोबारा शुरू होगा खेल, ओवर्स में नहीं होगी कोई कटौती
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 67वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
MI vs LSG, IPL 2024 67th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 67वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. मुंबई इंडियंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 215 रन बनाने हैं. फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बारिश पूरी तरह से रुक गई है. अब 10:50 बजे दोबारा खेल शुरू होगा. फिलहाल ओवर्स में कटौती नहीं की गई है. यानी पूरे 20 ओवर का ही मुकाबला होगा. मुंबई का स्कोर 3.5 ओवर में बिना किसी विकेट के 33 रन है. रोहित शर्मा 13 गेंद में 20 और डेवाल्ड ब्रेविस 10 गेंद में 9 रन पर हैं.
🚨 UPDATE 🚨
The covers are being taken off! 👍 👍
Play to restart at 10:50 P.M. with no loss of overs!
Stay Tuned! ⌛️
Follow the Match ▶️ https://t.co/VuUaiv5dPT #TATAIPL | #MIvLSG pic.twitter.com/1kjWNcM0gj
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 10:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

