IND vs ENG: मयंक अग्रवाल टेस्ट टीम में शामिल, रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव, किसके हाथ में होगी कमान
रोहित शर्मा के कोविड पोजिटिव हो जाने के कारण 5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. रोहित की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड से बुलावा आया है.
IND vs ENG: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोविड पोजिटिव हो जाने के कारण 5वें टेस्ट से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. रोहित की अनुपस्थिति में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को इंग्लैंड से बुलावा आया है. इएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार मयंक अग्रवाल सोमवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और बर्मिंघम टेस्ट में उपलब्ध रहेंगे. बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी है.
रोहित शर्मा के अनफिट होने से सवाल ये भी खड़ा होता है कि टीम इंडिया की कमान किसके हाथ में होगी. माना जा रहा है कि ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन का भी नाम रेस में है.
भारत की टेस्ट टीम, India’s Test squad
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मयंक अग्रवाल
NEWS - Mayank Agarwal added to India’s Test squad as a cover for captain Rohit Sharma, who tested positive for COVID-19.
More details here - https://t.co/1LHFAEDkx9 #ENGvIND pic.twitter.com/f5iss5vIlL
— BCCI (@BCCI) June 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

