क्रिकेट

LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को खेलेगी.

LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator Live Score Update: मुंबई इंडियंस की टीम का तीसरा विकेट गिरा, सूर्यकुमार यादव आउट
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का पहला एलिमिनेटर मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम गुजरात टाइटंस के साथ दूसरा क्वालिफायर मुकाबला 26 मई को खेलेगी, जबकि हारने वाली टीम का यह टूर्नामेंट में आखिरी मैच होगा. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इससे पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में भी एलिमिनेटर मुकाबला खेला था, जिसमें लखनऊ की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. सूर्यकुमार यादव 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. मुंबई इंडियंस की टीम का स्कोर 104/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).