LPL: बाबर आज़म ने लंका प्रीमियर लीग में जड़ा शतक, T20 क्रिकेट में क्रिस गेल के बाद 10 Century लगाने वाले बनें दूसरे खिलाडी
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार, 7 अगस्त को पुरुष टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है. दरअसल, पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2023 के 10वें मैच में गॉल टाइटंस के खिलाफ कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए बाबर ने शतक लगाया। बाबर आज़म ने सिर्फ 59 गेंदों में 104 रन बनाए.
LPL: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार, 7 अगस्त को पुरुष टी20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है. दरअसल, पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2023 के 10वें मैच में गॉल टाइटंस के खिलाफ कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए बाबर ने शतक लगाया. बाबर आज़म ने सिर्फ 59 गेंदों में 104 रन बनाए. बता दें की क्रिस गेल के नाम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड है - गेल ने टी20 में 22 शतक लगाए है. बाबर 10 टी20 शतकों की उपलब्धि हासिल करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं. भारत के महान विराट कोहली खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 8 शतकों के साथ एशियाई सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
देखें पोस्ट:
Babar Azam becomes only the 2nd batter in history after Chris Gayle to reach 10 T20 centuries. pic.twitter.com/h4H73gHPEt
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

