Kuwait vs Hong Kong T20I: 7 चौके, 9 छक्के और 212.50 का स्ट्राइक रेट, कुवैत के इस बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक, देखें वीडियो
Kuwait National Cricket Team vs Hong Kong National Cricket Team T20I: हांग कांग राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम कुवैत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20आई ट्राई-नेशन कप 2024 का सातवां और फाइनल मुकाबला आज कुआलालंपुर के सेलांगोर टर्फ क्लब में खेला गया. इस मैच में कुवैत ने हांग कांग को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ कुवैत ने ट्राई-नेशन कप 2024 पर कब्जा जमाया और फाइनल की ट्रॉफी को अपने नाम किया. कुवैत की और से रविजा संदारुवान ने ताबड़तोड़ पारी खेली और करियर का दूसरा शतक जड़ा. रविजा संदारुवान ने 48 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई. रविजा संदारुवान ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 9 छक्के जड़े. रविजा संदारुवान को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. यह भी पढें: Hong Kong vs Kuwait T20I Scorecard: कुवैत ने हांग कांग को 8 विकेट से हराया, रविजा संदारुवान ने मचाई तभाही, मात्र 48 गेंदों में ठोका शतक; देखें वीडियो
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हांग कांग की टीम 5 विकेट की नुकसान पर 146 रन बनाए. 147 रनों के जवाब में कुवैत न लक्ष्य को 13.5 ओवर में हासिल कर लिया और ट्राई-नेशन कप 2024 सीरीज का खिताब अपने नाम किया.
7 चौके, 9 छक्के और 212.50 स्ट्राइक रेट, कुवैत के इस बल्लेबाज ने जड़ा तूफानी शतक
RESULT : 🇰🇼 Kuwait have won the KCC T20I Tri-nations Cup 2024! Led by Ravija Sandaruwan's epic century, Kuwait chased down the target with 8 wickets remaining. Incredible!
🇰🇼 147/2 (13.5) #KUWvsHK #KCCT20I pic.twitter.com/eR9tenvi5z
— Malaysia Cricket (@MalaysiaCricket) August 27, 2024
Presenting the 'Player of the Match', Ravija Sandaruwan! His epic 102* (48) propelled Kuwait towards the victory
🏏 This was Ravija's 2nd 1️⃣0️⃣0️⃣ in T20I cricket#KCCT20i #KUWvsHK pic.twitter.com/Lfiy4BU6HE
— Malaysia Cricket (@MalaysiaCricket) August 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

