क्रिकेट

KKR vs SRH, IPL 2023 Match 19 Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हराया, नितीश राणा और रिंकू सिंह की पारी नहीं दिला सकीं जीत

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शानदार नाबाद रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए.

KKR vs SRH, IPL 2023 Match 19 Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हराया, नितीश राणा और रिंकू सिंह की पारी नहीं दिला सकीं जीत
सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 19वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में हुआ. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रनों से हरा दिया हैं. सनराइजर्स हैदराबाद की ये दूसरी जीत हैं. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए शानदार नाबाद रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 205 रन ही बना सकीं. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कप्तान नितीश राणा ने सबसे ज्यादा 75 रनों की पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे और मार्को जानसन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट हासिल किए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2023 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).