KKR vs RR, IPL 2023 Match 56 Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराया, युजवेंद्र चहल के बाद यशस्वी जायसवाल ने मचाया कोहराम
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 56वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने महज 13.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा नाबाद 98 रनों की आतिशी पारी खेली.
Match 56. Rajasthan Royals Won by 9 Wicket(s) https://t.co/uTh74owipd #TATAIPL #KKRvRR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

