KKR vs RR, IPL 2023 Match 56 Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय लौटे पवेलियन
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 56वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा साबित हुआ है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 56वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन अब तक काफी उतार-चढ़ाव भरा साबित हुआ है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 मुकाबले खेलने के बाद 5 में जीत दर्ज की जबकि 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए पहले 5 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की थी. इसके बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली और उन्होंने पिछले 6 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना किया है. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 14/1.
Match 56. WICKET! 2.2: Jason Roy 10(8) ct Shimron Hetmyer b Trent Boult, Kolkata Knight Riders 14/1 https://t.co/uTh74owipd #TATAIPL #KKRvRR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

