क्रिकेट

Kane Williamson Steps Down as NZ White-Ball Captain: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की वाइट बॉल की कप्तानी, केंद्रीय अनुबंध लेने से भी किया इनकार

केन विलियमसन ने ने 19 जून, बुधवार को न्यूजीलैंड टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा विलियमसन ने 2024-25 सत्र के लिए बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध लेने से भी इनकार कर दिया है.

Kane Williamson Steps Down as NZ White-Ball Captain: केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड की वाइट बॉल की कप्तानी, केंद्रीय अनुबंध लेने से भी किया इनकार
Kane Williamson (Photo Credit: Hotstar/X)

Kane Williamson Steps Down as NZ White-Ball Captain: केन विलियमसन ने 19 जून, बुधवार को न्यूजीलैंड टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा विलियमसन ने 2024-25 सत्र के लिए बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध लेने से भी इनकार कर दिया है. इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विलियमसन द्वारा लिए गए फैसले की घोषणा की और दावा किया कि स्टार बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है.

बता दें की विलियमसन का यह फैसला टी20 विश्व कप 2024 में ब्लैककैप्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आया है. आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 में न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. ग्रुप स्टेज में पहले अफगानिस्तान और फिर मेजबान वेस्टइंडीज से हारने के बाद टीम टीम सुपर 8 राउंड से बाहर हो गई.

केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दिया:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).