Jadeja's Special Message For Ashwin: टेस्ट क्रिकेट में 100 टेस्ट में 500 विकेट हासिल करने के लिए रविचंद्रन अश्विन के लिए रवींद्र जडेजा ने शेयर की खास मेसेज, देखें वीडियो
इवेंट के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक वीडियो संदेश के जरिए अनुभवी ऑफ स्पिनर को शुभकामनाएं दीं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी झलक सभी को दी. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Jadeja's Special Message For Ashwin: टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपने दीर्घकालिक स्पिन साथी रविचंद्रन अश्विन को शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने हाल ही में 500 विकेट का आंकड़ा छुआ और अपना 100 वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट भी खेला. अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दौरान दोनों माइलस्टोन तक पहुंचे, जो 9 मार्च को धर्मशाला में समाप्त हुई. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार को चेन्नई में रविचंद्रन अश्विन को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. इवेंट के दौरान रवींद्र जडेजा ने एक वीडियो संदेश के जरिए अनुभवी ऑफ स्पिनर को शुभकामनाएं दीं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक्स पर वीडियो शेयर कर इसकी झलक सभी को दी. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
Indran Calling Chandran! 📞🫂
Wishing our Tamil Singam Ash on his Spincredible 5️⃣0️⃣0️⃣! 🥳#WhistlePodu 🦁💛 @imjadeja @ashwinravi99 pic.twitter.com/EV5k1u0y7A
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

