Jadeja Winning Shots Video: आखिरी दो गेंद पर रवींद्र जडेजा ने किया कमाल, चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैंपियन; देखें वीडियो
टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. डकवर्थ लुईस नियम के तरहट चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 15 ओवर में 170 रन बनाने थे.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल के ख़िताब पर पांचवीं बार कब्ज़ा कर लिया. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. डकवर्थ लुईस नियम के तरहट चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 15 ओवर में 170 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रवींद्र जडेजा ने कमाल कर दिया. आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए चार रन की जरूरत थी. सीएसके ने चार रन स्कोर किए और पांच विकेट से गुजरात को हरा दिया. सीएसके पांचवीं बार आईपीएल का विजेता बनने में कामयाब हो गया है. रवींद्र जडेजा ने 6 गेंद में 15 रन की नाबाद पारी खेली. धोनी के नाम 5वां खिताब दर्ज हो गया है.
𝗗𝗢 𝗡𝗢𝗧 𝗠𝗜𝗦𝗦!
Two shots of excellence and composure!
Finishing in style, the Ravindra Jadeja way 🙌#TATAIPL | #Final | #CSKvGT pic.twitter.com/EbJPBGGGFu
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 01:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

