Ishan Kishan Wears Superhero Outfit: मुंबई एयरपोट पर सुपरहीरो के कॉस्ट्यूम में दिखे ईशान किशन, वीडियो हुआ वायरल
ईशान किशन को मुंबई एयरपोर्ट पर सुपरमैन की पोशाक पहने देखा गया. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें की यह नियमों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से बड़ी कार्यवाई के रूप में आता है.
Why Ishan Kishan Wears Superhero Outfit: ईशान किशन को मुंबई एयरपोर्ट पर सुपरमैन की पोशाक पहने देखा गया. जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें की यह नियमों का पालन नहीं करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से बड़ी कार्यवाई के रूप में आता है. वीडियो में देखा जा सकता है की ईशान किशन अपने सामान के साथ सुपरहीरो की पोशाक में हवाई अड्डे के परिसर में प्रवेश कर रहे हैं.
दरअसल, आपको बता दें ईशान किशन को टीम मीटिंग में देर से आने के लिए दंडित किया गया था. जिसके वजह से उनको यह पोशाक पहननी पड़ी. यह एमआई टीम द्वारा की गई एक महान पहल है. निश्चित रूप से अन्य फ्रेंचाइजी इससे सीख ले सकती हैं. इसलिए, किशन को सुपरमैन पोशाक पहने देखा गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इसका वीडियो शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा,"बैटिंग वेटिंग छोड़ भाई.. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हो तो बता".
देखें वीडियो:
batting vatting chhod bhai.. fancy dress competition ho toh bata pic.twitter.com/RKghWXqTrE
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) April 2, 2024
https://www.mumbaiindians.com/videos/mi-daily-2024-april-2
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

