क्रिकेट

Irfan Pathan On Pakistani Trollers: टीम इंडिया की हार पर जश्न मनाने वाले पाकिस्तानी ट्रोलर्स पर इरफान पठान ने ली चुटकी, ट्वीट कर दिया ऐसा करारा जवाब

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 212 रनों से हराकर डब्लूटीसी के दूसरे सीजन के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं.

Irfan Pathan On Pakistani Trollers: टीम इंडिया की हार पर जश्न मनाने वाले पाकिस्तानी ट्रोलर्स पर इरफान पठान ने ली चुटकी, ट्वीट कर दिया ऐसा करारा जवाब
इरफ़ान पठान (Picture Credits: Facebook)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 212 रनों से हराकर डब्लूटीसी के दूसरे सीजन के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं. टीम इंडिया की हार के बाद पूर्व दिग्गज आलराउंडर इरफान पठान का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टीम इंडिया की हार के बाद इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया है. दरअसल, इरफान पठान ने ट्वीट कर पाकिस्तानी फैंस पर निशाना साधा है. इस ट्वीट में इरफ़ान पठान ने लिखा है कि अचानक मेरे टाइमलाइन पर पड़ोसियों की बाढ़ आ गई. इसके साथ ही पठान ने आगे लिखा है कि ये लोग बहुत खुश हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).