क्रिकेट

IPL 2022, DC vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया, मोहसिन खान ने की शानदार गेंदबाजी

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाए. लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

IPL 2022, DC vs LSG: लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से हराया, मोहसिन खान ने की शानदार गेंदबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credits: Twitter/IPL)

आज आईपीएल 2022 में डबल हेडर खेला जा रहा हैं. दिन के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स 6 रनों से हरा दिया हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 195 रन बनाए. लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. दिल्ली की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 189 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स को तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. लखनऊ की ओर से मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).