क्रिकेट

Insult Of Pakistan Team: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारी बेइज्जती, वीडियो देखकर लोग बोले मोये-मोये

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने 1 दिसंबर को वहां पहुंच गई. पाकिस्तान टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था.

Insult Of Pakistan Team: ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारी बेइज्जती, वीडियो देखकर लोग बोले मोये-मोये
Pakistan Cricket Team (Photo : X)

Insult Of Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने 1 दिसंबर को वहां पहुंच गई. पाकिस्तान टीम जब एयरपोर्ट पहुंची तो उनका स्वागत करने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था. पाक क्रिकेट टीम इस दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम के साथ पहुंची हैं.

ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम जब एयरपोर्ट से बाहर आई तो उनको वहां पर रिसीव करने के लिए पाकिस्तान के दूतावास से भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था, इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. इसके बाद पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को अपना सामान खुद ही ट्रक में चढ़ाना पड़ा, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने साथी खिलाड़ियों को सामान रखने में मदद की.

पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले 6 से 9 दिसंबर तक मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है. पाकिस्तान ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में साल 2019 में टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).