क्रिकेट

India Women vs West Indies Women, 3rd T20I Match Live Playing XI Update: निर्णायक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को नौ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं.

India Women vs West Indies Women, 3rd T20I Match Live Playing XI Update: निर्णायक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
India vs West Indies(Photo credits: X/@BCCIWomen)

India Women's National Cricket Team vs West Indies Women's Cricket Team, 3rd T20I Match Live Playing Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 19 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को नौ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रही हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब वह वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने की कोशिश करेगी. इस बीच तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

टीम इंडिया: स्मृति मंधाना (कप्तान), उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, राघवी बिस्ट, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, राधा यादव, साइमा ठाकोर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह.

वेस्टइंडीज: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, नेरिसा क्राफ्टन, आलिया एलेने, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, अफी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2024 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).