India C vs India D Scorecard: पहली पारी में 164 रनों पर सिमटी इंडिया डी की टीम, शतक से चुके अक्षर पटेल
आज दलीप ट्रॉफी 2024 में आज दूसरा मुकाबला इंडिया सी बनाम इंडिया डी के बीच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी इंडिया डी की टीम 48.3 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई.
India C vs India D Duleep Trophy 2024 Scorecard: आज दलीप ट्रॉफी 2024 में आज दूसरा मुकाबला इंडिया सी बनाम इंडिया डी के बीच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी इंडिया डी की टीम 48.3 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई. इंडिया डी की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर अथर्व तायडे 4 रन, यश दुबे 10 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर 9 रन, देवदत्त पडिक्कल 0, श्रीकर भारत 13 रन, सारांश जैन 13 रन और अर्शदीप सिंह 13 रन बनाए. वहीं इंडिया सी की ओर से विजयकुमार व्यषक ने 12 ओवर में १९ रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा अंशुल काम्बोज और हिमांशु चौहान ने दो-दो विकेट चटकाए। जबकि मानव सुथार और ऋतिक शौकीन को एक-एक विकेट मिले.
पहली पारी में 164 रनों पर सिमटी इंडिया डी की टीम
Tea break: India D - 164/10 in 48.3 overs (Axar Patel 86 off 118, A S Thakare 0 off 2) #IndCvIndD #DuleepTrophy
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

