क्रिकेट

IND vs WI 1st Test Day 2 Live Streaming: जानें कब, कहा और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच का दूसरा दिन

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में बिना विकेट गवाएं 80 रन बना लिए हैं.

IND vs WI 1st Test Day 2 Live Streaming: जानें कब, कहा और कैसे देखें टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट, थोड़ी देर में शुरू होगा मैच का दूसरा दिन
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के विंडसॉर पार्क में खेला जा रहा हैं. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया अपने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सायकल का आगाज भी हो गया हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं. पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक टीम इंडिया ने 23 ओवर में बिना विकेट गवाएं 80 रन बना लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा 30 और यशस्वी जयसवाल 40 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 64.3 ओवर में 150 रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से एलिक अथानाज़ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए.

कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा. डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा. यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है. इसके अलावा, ऑनलाइन यह मैच जियो सिनेमा और फैनकोड एप और वेब साइट पर देख सकते हैं. जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे. वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).