क्रिकेट

Ind vs Eng 3rd ODI 2021: टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता, डेविड मलान 50 रन बनाकर हुए आउट, पढ़ें स्कोर

भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान 50 रन बनाकर आउट हो चूके हैं. मलान को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 169 रन है.

Ind vs Eng 3rd ODI 2021: टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता, डेविड मलान 50 रन बनाकर हुए आउट, पढ़ें स्कोर
टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter/BCCI)

India vs England 3rd ODI Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पुणे (Pune) में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) 50 रन बनाकर आउट हो चूके हैं. मलान को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इंग्लैंड का स्कोर 27 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट के नुकसान पर 169 रन है. टीम को अब भी जीत के लिए 23 ओवरों में 161 रनों की जरूरत है. टीम के लिए मोईन अली (9) और सैम करन (0) रन बनाकर खेल रहे हैं. इंग्लैंड के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी जेसन रॉय (14), जॉनी बेयरस्टो (1), बेन स्टोक्स (35), डेविड मलान (50), जोस बटलर (15) और लियाम लिविंगस्टोन (36) हैं. भारत के लिए अबतक शार्दुल ठाकुर ने तीन और भुवनेश्वर कुमार दो एवं टी नटराजन ने एक सफलता प्राप्त की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).