क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test Day 1 Lunch Break Update: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर बनाए 108 रन, आर अश्विन ने चटकाए 2 विकेट

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी.

IND vs ENG 1st Test Day 1 Lunch Break Update: लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर बनाए 108 रन, आर अश्विन ने चटकाए 2 विकेट
आर अश्विन (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी 25 जनवरी से हो रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों ही टीमें अगले डेढ़ महीने तक इस टेस्ट सीरीज में व्यस्त रहेगी. यहां टीम इंडिया के दमदार घरेलू टेस्ट रिकॉर्ड को इंग्लैंड टीम अपने बैजबॉल स्टाइल से चुनौती देगी. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत बढ़िया रहीं, लेकिन स्पिनर्स आने के बाद महज 5 रन पर तीन विकेट गिर गए. वहीं, लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 28 ओवरों के बाद 3 विकेट के नुकसान के साथ 108 रन बनाए हैं. जो रूट 35 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. जॉनी बेयरस्टो 44 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं. जॉनी बेयरस्टो 5 चौके लगा चुके हैं. भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).