क्रिकेट

ILT20 2025-26 Schedule: इंटरनेशनल लीग T20 के चौथें सीजन का शेड्यूल जारी, UAE के नेशनल डे पर शुरू होगा का टूर्नामेंट

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025-26 सीज़न की आधिकारिक घोषणा हो गई है. यह फ्रेंचाइज़ी आधारित टी20 टूर्नामेंट इस बार 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगा, जो कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नेशनल डे (ईद-अल-इत्तिहाद) भी है. टूर्नामेंट का चौथा संस्करण इस बार खास होने वाला है क्योंकि इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे.

ILT20 2025-26 Schedule: इंटरनेशनल लीग T20 के चौथें सीजन का शेड्यूल जारी, UAE के नेशनल डे पर शुरू होगा का टूर्नामेंट
टरनेशनल लीग टी20 2025(Credits: X/ @ILT20Official)

International League T20 2025-26 Schedule: इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) 2025-26 सीज़न की आधिकारिक घोषणा हो गई है. यह फ्रेंचाइज़ी आधारित टी20 टूर्नामेंट इस बार 2 दिसंबर 2025 से शुरू होगा, जो कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का नेशनल डे (ईद-अल-इत्तिहाद) भी है. टूर्नामेंट का चौथा संस्करण इस बार खास होने वाला है क्योंकि इसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे सीजन में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे. ILT20 2025-26 का फाइनल मुकाबला 4 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार लीग का शेड्यूल थोड़ा बदला गया है. आमतौर पर ILT20 जनवरी-फरवरी की विंडो में आयोजित होता है, लेकिन आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कारण, जो फरवरी-मार्च में खेला जाएगा, इसे पहले शिफ्ट कर दिसंबर में शुरू किया गया है. इस बदलाव से टीमें और खिलाड़ी बेहतर तैयारी कर सकेंगे और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल से भी टकराव नहीं होगा. UAE में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता हर सीज़न के साथ बढ़ रही है, और चौथे सीजन से भी दर्शकों को खास उम्मीदें हैं.

इंटरनेशनल लीग T20 के चौथें सीजन का शेड्यूल जारी

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).