How To Watch USA vs SA, 41st Match, Super 8 Live Streaming: आज अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा सुपर-8 का पहला मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वां मुकाबला खेला जाएगा. सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों का सामना होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. मेजबान अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर उलटफेर किया है.
USA vs SA, 41st Match, Super 8: अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वां मुकाबला खेला जाएगा. सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों का सामना होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. मेजबान अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर उलटफेर किया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही अमेरिकी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. ये दोनों टीमें पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होने वाली हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास पूरे टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हैं. दूसरी ओर, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. आप मोबाइल पर इस मैच को फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए डिज्नी+हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा.
Giant killers, USA, take on unbeaten South Africa in first Super 8 match of the T20 World Cup 2024 in North Sound 🏏🇺🇸🇿🇦
Will the co-hosts create another major upset or will the Proteas continue their winning run? 🏆 Who will come out on top today? 🤔#SAvUSA #Cricket #T20WorldCup pic.twitter.com/cBBPEy4X8j
— On Field (@onfield234) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

