Harbhajan Singh Reacts To Pakistan Fan: IPL मामले पर हरभजन सिंह ने पाकिस्तानी फैंस का मुंह किया बंद, दिया मजेदार जवाब
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है. आईपीएल की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है. आईपीएल की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा हैं. पाकिस्तान के एक फैन ने टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह से पूछा कि क्या बाबर आजम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विराट कोहली के साथ इंडियंन प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं. फैन के इस सवाल का हरभजन ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है. दरअसल, पाकिस्तान के फैन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई भारतीय और पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सपना, और साथ में तीन तस्वीरें लगाई. एक तस्वीर में आरसीबी की जर्सी पहले बाबर आजम विराट कोहली के साथ नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में शाहीन अफरीदी मुंबई इंडियंस की जर्सी में जसप्रीत बुमराह के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि आखिरी तस्वीर में मोहम्मद रिजवान एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के जवाब में हरभजन सिंह ने लिखा कि कोई भी भारतीय ऐसे सपने नहीं देखता. कृपया आप लोग सपने देखना बंद करें, अब जाग जाएं.
No indian hv such dreams .. you guys plz stop dreaming 😴😂😂 wake up now https://t.co/EmraFXiIah
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

