क्रिकेट

GT vs CSK, IPL 2024 59th Match Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 232 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने खेली शतकीय पारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 59वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त होगी. पिछली भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी.

GT vs CSK, IPL 2024 59th Match Live Score Update: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 232 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने खेली शतकीय पारी
साई सुदर्शन और शुबमन गिल (Photo Credits: IPL/Twitter)

GT vs CSK, IPL 2024 59th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 59वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ये इस सीजन में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़त होगी. पिछली भिड़ंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक कुल 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स छह मैच जीते हैं और पांच में हार झेली है, जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 11 मैच खेले हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं और 7 में हार का सामना किया है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 231 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 104 रनों की शानदार पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 232 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).