Gautam Gambhir Visits Maa Kamakhya Temple: गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में टेका माथा, भारतीय टीम के कोच ने की विशेष पूजा-अर्चना, देखें वीडियो
टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज से पहले सोमवार को गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. भारत के इस दौरे से 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी.
Gautam Gambhir Visits Maa Kamakhya Temple: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(India National Cricket Team) के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज से पहले सोमवार को गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की. भारत के इस दौरे से 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत होगी. नीलांचल पर्वत पर स्थित कामाख्या मंदिर देश के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है और यहां दर्शन करना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है. गौतम गंभीर को मंदिर में श्रद्धा भाव से सिर झुकाते और विधिवत पूजा करते देखा गया. उनकी यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
गौतम गंभीर ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में टेका माथा
Assam: Indian cricket team head coach Gautam Gambhir visits the Maa Kamakhya Temple in Guwahati and offers prayers. #GautamGambhir #KamakhyaTemple #Assam pic.twitter.com/cH7qRD84ly
— India Focus Daily (@indiafocusdaily) May 26, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

