क्रिकेट

Security Breach At Arun Jaitely Stadium: विराट कोहली से मिलने के लिए फैंस ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, अरुण जेटली स्टेडियम में घुसकर छुए पैर, देखें वीडियो

विराट कोहली का फैन फॉलोविंग किसी से छुपा नहीं है, इसका एक उदहारण अरुण जेटली स्टेडियम में देखा गया. रणजी ट्रॉफी के दिल्ली बनाम रेलवे मैच के तीसरे दिन बड़ी सुरक्षा चूक हुई, जब तीन फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली से मिलने मैदान में घुस गए.

Security Breach At Arun Jaitely Stadium: विराट कोहली से मिलने के लिए फैंस ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, अरुण जेटली स्टेडियम में घुसकर छुए पैर, देखें वीडियो

Delhi vs Railways Ranji Trophy 2024-25: दिल्ली बनाम रेलवे रणजी ट्रॉफी 2024-25 मैच के दौरान विराट कोहली की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही, जहाँ बल्लेबाज छह रन पर आउट हो गए. यह कोहली का 13 साल में पहला रणजी ट्रॉफी मैच था, उन्होंने आखिरी बार 2013 में दिल्ली के लिए खेला था. विराट कोहली का फैन फॉलोविंग किसी से छुपा नहीं है, इसका एक उदहारण अरुण जेटली स्टेडियम में देखा गया. रणजी ट्रॉफी के दिल्ली बनाम रेलवे मैच के तीसरे दिन बड़ी सुरक्षा चूक हुई, जब तीन फैंस सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली से मिलने मैदान में घुस गए. इस दौरान करीब 20 सुरक्षाकर्मी मैदान पर मौजूद थे, जिन्होंने फैंस को बाहर निकाला. इस घटना के कारण कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा. इससे पहले मैच के पहले दिन भी सुरक्षा में सेंध लगी थी, लेकिन इस बार तीन फैंस ने सुरक्षा कर्मियों को चकमा दे दिया. विराट कोहली की मौजूदगी के चलते स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी.

विराट कोहली से मिलने के लिए फैंस ने तोड़ा सुरक्षा घेरा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).