England Playing 11 Against Sri Lanka 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा.
England vs Sri Lanka Test Series: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (England National Cricket Team) बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Sri Lanka National Cricket Team) के बीच 21 अगस्त से टेस्ट सीरीज (Test Series) खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Emirates Old Trafford Stadium) में खेला जाएगा. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभालते हुए नजर आएंगे और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) करेंगे. इंजरी की वजह से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड की टीम ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) को 3-0 से हराया था और ऐसे में टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी. पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया हैं.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक (उप-कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर.
Two changes 🔄
We've named our XI for the first Test against Sri Lanka 🏏#ENGvSL | #EnglandCricket
— England Cricket (@englandcricket) August 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

