ENG vs IND 2nd Test Day 5: लॉर्ड्स टेस्ट में बेहतरीन पार्टनरशिप के लिए Sachin Tendulkar ने शमी-बुमराह की प्रशंसा की
इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने नौवें विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की.
लंदन, 16 अगस्त: इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord's Cricket Ground) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने नौवें विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों खिलाड़ियों के इस उम्दा साझेदारी के बदौलत भारत मेजबान टीम को जीत के लिए दूसरी पारी में 271 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रही. दोनों खिलाड़ियों की इस उम्दा अर्धशतकीय पारी की चारो तरफ जमकर प्रशंसा हो रही है. इसी कड़ी में देश के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी ट्वीट करते हुए दोनों खिलाड़ियों की सराहना की है.
Calling this partnership crucial would be an understatement. It has changed the complexion of the game! Well done @MdShami11 and @Jaspritbumrah93!
Go for it #TeamIndia. 🇮🇳#ENGvIND
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) August 16, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2021 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

