DC-W vs RCB-W, WPL 2024 Final Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन हुई आउट
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपनी मंजिल की ओर पहुंच चुका है. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है.
महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन अपनी मंजिल की ओर पहुंच चुका है. डब्लूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई वाली मेग लैनिंग के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली कैपिटल्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनाई है. वहीं आरसीबी की टीम ने एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर फाइनल में अपनी सीट पक्की की. इस बीच फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. दिल्ली कैपिटल्स की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली. आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटकी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 114 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज सोफी डिवाइन 32 रन बनाकर पवेलियन लौटी गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का स्कोर 49/1.
Delhi have the first wicket, but the celebrations are muted...#DCvRCB | #WPLFinal
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

