क्रिकेट

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिशेल लौटे पवेलियन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा है.

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिशेल लौटे पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

CSK vs RR, IPL 2024 61th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2024 में अबतक प्रदर्शन शानदार रहा है. दूसरी तरफ पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मिला जुला प्रदर्शन रहा है. टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक 12 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मैच जीते हैं और 6 में हार झेली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 141 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सिमरजीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 142 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. डेरिल मिशेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का स्कोर 67/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).