CSK vs RCB, IPL 1st Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया है. आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो गया है. आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 31 मुकाबले अभी तक खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज रोमांचक दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं.
प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
#CSK (Starting XI): Ruturaj Gaikwad (c), Rachin Ravindra 🇳🇿, Ajinkya Rahane, Daryl Mitchell 🇳🇿, Ravindra Jadeja, Sameer Rizvi, MS Dhoni (wk), Deepak Chahar, Maheesh Theekshana 🇱🇰, Mustafizur Rahman 🇧🇩, Tushar Deshpande#IPL2024 #CSKvRCB
— Circle of Cricket (@circleofcricket) March 22, 2024
सीएसके: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे.
#RCB (Starting XI): Faf du Plessis (c) 🇿🇦, Virat Kohli, Rajat Patidar, Glenn Maxwell 🇦🇺, Cameron Green 🇦🇺, Dinesh Karthik, Anuj Rawat (wk), Karn Sharma, Alzarri Joseph 🇦🇬, Mayank Dagar, Mohammed Siraj#IPL2024 #CSKvRCB
— Circle of Cricket (@circleofcricket) March 22, 2024
आरसीबी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

