CSK Beat SRH, IPL 2024 46th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया, तुषार देशपांडे ने की घातक गेंदबाजी
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
CSK Beat SRH, IPL 2024 46th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 46वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेलागया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हरा दिया हैं. इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज कर ली हैं. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 98 रनों की बेहतरीन पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 18.5 ओवर में महज 134 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से एडेन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.
Match 46. Chennai Super Kings Won by 78 Run(s) https://t.co/uZNE6v8QzI #TATAIPL #IPL2024 #CSKvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2024 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

