CSK Beat RR, IPL 2024 61th Match Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया, प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को रखा बरकरार
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 141 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
CSK Beat RR, IPL 2024 61th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 61वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होमग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को रखा बरकरार रखा हैं. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 141 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की बेहतरीन पारी खेली. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सिमरजीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 42 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से आर अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.
Match 61. Chennai Super Kings Won by 5 Wicket(s) https://t.co/1JsX9W2Oha #TATAIPL #IPL2024 #CSKvRR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

