Security Breach: खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध, जिस होटल में ठहरे थे विराट कोहली, वहां से 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

RCB के विराट कोहली समेत कई नामी खिलाड़ी आईटी पार्क स्थित एक नामी होटल में ठहरे हुए थे. उसी होटल में तीन हिस्ट्री शीटरों ने भी कमरे बुक किए थे. तीनों वहां आराम से रह भी रहे थे.

IPL 2023 के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है, मोहाली में 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में आरसीबी 24 रनों से जीती थी. मैच के लिए RCB के विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई नामी खिलाड़ी आईटी पार्क स्थित एक नामी होटल में ठहरे हुए थे. उसी होटल में तीन हिस्ट्री शीटरों ने भी कमरे बुक किए थे. तीनों वहां आराम से रह भी रहे थे. मगर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रीवेंटिव एक्शन के तहत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\