क्रिकेट

Women’s T20 Challenge: महिला टी-20 चैलेंज के लिए टीम का ऐलान, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को दिया जा सकता है आराम

बीसीसीआई ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. महिला टी20 चैलेंज 2022 में चार मैच होंगे जो 23 मई से 28 मई तक खेले जाएंगे. पुणे के एमसीए स्टेडियम को 'महिला आईपीएल' के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है.

Women’s T20 Challenge: महिला टी-20 चैलेंज के लिए टीम का ऐलान, मिताली राज और झूलन गोस्वामी को दिया जा सकता है आराम
Women’s T20 Challenge (Photo Credit : Twitter)

Women’s T20 Challenge: इसी महीने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के बीच में वुमेन्स टी20 चैलेंज टूर्नामेंट (Women’s T20 Challenge) खेला जाना है. इसका शेड्यूल भी तय हो गया है. हालांकि फैन्स को इस बार दिग्गज क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी का जलवा देखने को नहीं मिलेगा. अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी  होनी बाकी है. बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है.

महिला टी20 चैलेंज में तीनों टीमें है. ट्रेलब्लेजर्स टीम की कप्तान स्मृति मंधाना है. वहीं सुपरनोवा टीम का  कैप्टन हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है. इसके अलावा दीप्ति शर्मा वेलोसिटी टीम की कमान संभालेंगी. इस पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा 12 विदेशी खिलाड़ियों को ही शामिल किए जाने का नियम है.

महिला टी20 चैलेंज 2022 में चार मैच होंगे जो 23 मई से 28 मई तक खेले जाएंगे. पुणे के एमसीए स्टेडियम को 'महिला आईपीएल' के आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है. महिला टी20 चैलेंज का फॉर्मेट राउंड रोबिन और फिर फाइनल का होता है. टीमें एक बार अन्य दो टीमों से भिड़ेंगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2022 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).