क्रिकेट

 Mushfiqur Rahim Retires: एशिया कप में मिली हार के बाद बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने T-20 क्रिकेट से लिया संन्यास

बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. हालांकि वे अभी वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

 Mushfiqur Rahim Retires: एशिया कप में मिली हार के बाद बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने T-20 क्रिकेट से लिया संन्यास
Mushfiqur Rahim

Mushfiqur Rahim Retires: बांग्लादेश के क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. हालांकि वे अभी वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रविवार को ट्वीट में करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी. मुशफिकुर ने कहा कि मौका आने पर वह फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय प्रारूपों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “मैं टी20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं और खेल के टेस्ट और वनडे फॉर्मेट पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं. मौका आने पर मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा. दो प्रारूपों में गर्व से अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं.

उनका संन्यास लेने का फैसला ऐसे समय पर आया जब वह T20 में खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. एशिया कप में उन्होंने अपनी दो पारियों में क्रमशः 1 और 4 रन बनाए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).