क्रिकेट

India vs Bangladesh: धमकी के बाद टीम इंडिया के मैच वेन्यू में बदलाव, ढाका की जगह चटगांव में खेला जाएगा मैच

बांग्लादेश दौरे से पहले वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बड़ा बदलाव हुआ है. तीसरे वनडे का वेन्यू बदल दिया गया है. तीसरा वनडे ढाका में खेला जाना था, लेकिन अब ये मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा.

India vs Bangladesh: धमकी के बाद टीम इंडिया के मैच वेन्यू में बदलाव, ढाका की जगह चटगांव में खेला जाएगा मैच

India vs Bangladesh: अगले महीने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलनी है. बांग्लादेश दौरे से पहले वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बड़ा बदलाव हुआ है. तीसरे वनडे का वेन्यू बदल दिया गया है. तीसरा वनडे ढाका में खेला जाना था, लेकिन अब ये मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा.

तीसरा वनडे 10 दिसंबर को ढाका में होना था, लेकिन बांग्लादेश की नेशनलिस्ट पार्टी ने उसी दिन विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और उसी दिन एक रैली भी आयोजित होनी है. विरोध प्रदर्शन की धमकियों के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर मैच का वेन्यू ही बदल दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2022 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).