क्रिकेट

Australia Beat South Africa In Women's T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराया, 6वीं बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करती हुई ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 156 रन बनाई. ऑस्ट्रलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की आतिशी पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल और मरिजैन कप्प ने दो-दो विकेट चटकाए.

Australia Beat South Africa In Women's T20 World Cup Final: फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रनों से हराया, 6वीं बार बनी वर्ल्ड चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज फाइनल मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला गया. फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 19 रन से हारकर 6वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा कर लिया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करती हुई ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 156 रन बनाई. ऑस्ट्रलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की आतिशी पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से शबनीम इस्माइल और मरिजैन कप्प ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर महज 137 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शुट्ट, एशले गार्डनर, जेस जोनासेन और डार्सी ब्राउन को एक-एक विकेट मिले.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).