क्रिकेट

Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़कर ठोका शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 128 रनों की दरकार

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़कर ठोका शतक, इंग्लैंड को जीत के लिए 128 रनों की दरकार
बेन स्टोक्स (Photo Credits: Twitter)

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पांचवें दिन का खेल जारी हैं. इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कैमरन ग्रीन के ओवर में लगातार तीन छक्के मारकर अपना शतक पूरा कर लिया हैं. लंच तक इंग्लैंड ने 57 ओवरों में छह विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए अभी भी 128 रनों की दरकार हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को ये मुकाबला जीतने के लिए चार विकेट की जरूरत हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को कुल 370 रन की बढ़त मिली थीं. इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य मिला. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे. वहीं, इंग्लैंड की टीम 325 रनों पर सिमट गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2023 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).