3509 Condoms Ordered on Swiggy During IND vs PAK: भारत-पाक मैच के दौरान स्विग्गी पर आर्डर हुए 3509 कंडोम, कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की हैं.
आज वन डे वर्ल्ड कप 2023 का 12 वां महामुकाबला भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों देशों के बीच ये महामुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का सात विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की हैं. इस बीच स्विग्गी ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी जानकारी दी हैं. कंपनी ने आगे कहा, 3,509 कंडोम का ऑर्डर दिया गया, कुछ खिलाड़ी आज मैदान से बाहर खेल रहे हैं. इसके अलावा मैच के दौरान भारतीयों ने 1 लाख से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का ऑर्डर भी दिया. स्विगी ने एक्स पर पोस्ट किया, आज ब्लू लेज़ (चिप्स) और ग्रीन लेज़ की क्रमशः 10,916 और 8,504 पैकेट्स का ऑर्डर दिया गया. निःसंदेह ब्लू यहां भी जीत रहा है. मैच शुरू होने के बाद से स्विगी को प्रति मिनट 250 बिरयानी का ऑर्डर दिया गया. कंपनी ने कहा, “चंडीगढ़ में एक परिवार ने एक बार में 70 बिरयानी का ऑर्डर दिया। ऐसा लगता है कि वे पहले से ही जश्न मना रहे थे.” भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1,00,000 से अधिक प्रशंसकों के सामने बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 191 रन पर आउट कर दिया और फिर आसानी से सात विकेट से जीत हासिल की.
3509 condoms ordered, some players are playing off the pitch today 👀 #INDvsPAK@DisneyPlusHS @SwiggyInstamart pic.twitter.com/oOiVTNsQeL
— Swiggy (@Swiggy) October 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2023 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

