खेल

रिसेप्शन पार्टी में दिखा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का क्लासी अंदाज, कपल के स्टाइल स्टेटमेंट ने लूट ली महफिल (View Pics)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने क्लासी स्टाइल स्टेटमेंट से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. एक्ट्रेस ने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की रिसेप्शन पार्टी से तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं.

रिसेप्शन पार्टी में दिखा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का क्लासी अंदाज, कपल के स्टाइल स्टेटमेंट ने लूट ली महफिल (View Pics)
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Photo Credits: Instagram)

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने अक्सर कपल फैशन गोल सेट किया है. चाहे कोई रेड कारपेट इवेंट हो या कोई फंक्शन, विराट और अनुष्का अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेते हैं. इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी के रिसेप्शन पार्टी (Glenn Maxwell and Vini Raman’s Wedding Reception) से विराट संग अपनी फोटो शेयर की है, जिसे बायो-बबल के भीतर क्लिक किया गया था. इस फंक्शन में अनुष्का और विराट एथनिक आउटफिट में नजर आए. पिंक पलाजो सूट में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी व मिनिमल मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. वहीं प्रिंटेड कुर्ते और पायजामे में विराट कोहली काफी हैंडसम लग रहे थे. कपल के स्टाइल स्टेटमेंट ने एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है और कपल की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

देखें तस्वीरें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).