PV Sindhu Wins Singapore Open 2022: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, फाइनल में चीन को पटखनी देकर जीता सिंगापुर ओपन का खिताब
सिंधु ने फाइनल में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से करारी शिकस्त दी. रविवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.
PV Sindhu Won Singapore Open 2022 Final: सिंगापुर ओपन 2022 में भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने खिताब अपने नाम कर लिया है. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने फाइनल में चीन की वांग जी यी को 21-9, 11-21, 21-15 से करारी शिकस्त दी. रविवार को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.
फाइनल मुकाबले का पहला गेम भारतीय स्टार ने एकतरफा अंदाज में जीता. पहले गेम में मात खाने के बाद चीनी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की थी और दूसरे गेम को 21-11 से अपने नाम करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया. पीवी सिंधु स्विस ओपन के बाद किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले वे मलेशिया ओपन और मलेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हारकर बाहर हो गई थीं।
CHAMPION! India's PV Sindhu wins the Singapore Open as she beats China's Wang Zhi Yi in the Women's Singles - Final. 💪🎉
Absolutely brilliant. The Queen keeps on winning. 🇮🇳🙌🏽#IndianSports #Badminton 🏸 pic.twitter.com/XLt6HbxMnl
— Sportskeeda (@Sportskeeda) July 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

