खेल

Asian Para Games 2023: भारत एक और पोडियम पर किया कब्ज़ा, पुरुषों के क्लब थ्रो-एफ51में जीते सभी पदक

टीम इंडिया ने सोमवार को एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के क्लब थ्रो-एफ51 फाइनल में ऐतिहासिक 1-2-3 से जीत हासिल कर पदक की दौड़ शुरू कर दी. प्रणव सूरमा ने 30.01 मीटर के विशाल थ्रो के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता बल्कि खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

Asian Para Games 2023: भारत एक और पोडियम पर किया कब्ज़ा, पुरुषों के क्लब थ्रो-एफ51में जीते सभी पदक
Pranav Surma, Dharambir , Amit Saroha (Photo Credit: SAI Media)

Asian Para Games 2023: टीम इंडिया ने सोमवार को एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के क्लब थ्रो-एफ51 फाइनल में ऐतिहासिक 1-2-3 से जीत हासिल कर पदक की दौड़ शुरू कर दी. प्रणव सूरमा ने 30.01 मीटर के विशाल थ्रो के साथ न केवल स्वर्ण पदक जीता बल्कि खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके बाद हमवतन धरमबीर और अमित सरोहा रहे, जिन्होंने क्रमश: 28.76 मीटर और 26.93 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. बता दें की इसे पहले पुरुषों की ऊंची कूद-टी63 में, शैलेश कुमार ने स्वर्ण, मरियप्पन थंगावेलु ने रजत और राम सिंह पाधियार ने कांस्य पदक जीता, भारत ने पोडियम पर कब्जा कर लिया. वहीं एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने रजत पदक शुरुवात की है. प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग में कैनोइंग में रजत पदक जीता, जिससे चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए पदक तालिका की शुरुआत हुई.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).