2023 Men’s FIH Hockey World Cup IND vs NZ: शूटआउट में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, टीम इंडिया हॉकी वर्ल्ड कप से हुई बाहर
ओडिशा में 15वें हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया. पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया के ललित उपाध्याय और सुखजीत सिंह ने शानदार गोल किया. इस तरह टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली. 28वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने पहला गोल दागा.
ओडिशा में 15वें हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया क्रॉसओवर मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया. पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया के ललित उपाध्याय और सुखजीत सिंह ने शानदार गोल किया. इस तरह टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बना ली. 28वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन ने पहला गोल दागा. हाफ टाइम तक टीम इंडिया 2-1 की बढ़त बना ली थीं. तीसरे क्वार्टर में वरुण कुमार ने पेनल्टी को गोल में बदला. इसके साथ ही टीम इंडिया 3-1 से आगे हो गया. न्यूजीलैंड को 43वें मिनट में पेनल्टी मिला और केन रसेल ने गोल कर दिया. इसके बाद स्कोर 3-2 हो गया. सीन फिंडले ने 49वें मिनट में पेनल्टी को गोल में तब्दील करके मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया. फुलटाइम तक मैच 3-3 से बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया. जहां न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हरा दिया. न्यूजीलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-5 मुकाबला अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का सफर यही ख़त्म हो गया.
पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमों का प्रदर्शन
| टीम इंडिया | न्यूजीलैंड |
| हरमनप्रीत ने किया गोल | केन रसेल ने किया गोल |
| राजकुमार पाल ने किया गोल | शॉन फिडले ने किया गोल |
| अभिषेक गोल से चूके | निक वुड्स ने किया गोल |
| शमशेर सिंह चूके | सैम लेन गोल से चूके |
| सुखजीत सिंह ने गोल किया | सैम हिहा गोल से चूके |
| हरमनप्रीत सिंह चूके | निक वुड्स गोल से चूके |
| राजकुमार पाल ने किया गोल | सीन फिंडले ने गोल किया |
| सुखजीत सिंह गोल से चूके | हेडेन फिलिप्स गोल से चूके |
| शमशेर सिंह गोल से चूके | सैम लीन ने गोल किया |
#HockeyWorldCup2023: New Zealand beat India in a penalty shootout, will face Belgium next in the Quarter Finals. #HWC2023 | #HockeyWorldCup pic.twitter.com/rfbGlbJVcg
— All India Radio News (@airnewsalerts) January 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2023 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

