Viral Video: बेंगलुरु में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने चुराया खाने का पैकेट, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद कंपनी ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय द्वारा फूड पैकेट चोरी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पत्रकार आदित्य कालरा नाम के एक एक्स यूजर ने इसका सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेंगलुरु में 25 जून को जोमैटो को कुछ खाना आर्डर किया था.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जोमैटो डिलीवरी बॉय द्वारा फूड पैकेट चोरी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पत्रकार आदित्य कालरा नाम के एक एक्स यूजर ने इसका सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बेंगलुरु में 25 जून को जोमैटो को कुछ खाना आर्डर किया था. जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने उनका ऑर्डर समय से डिलीवर कर दिया, लेकिन दरवाजे के बाहर रखे दूसरे फूड पैकेट को वह अपने साथ उठा ले गया. उन्होंने कंपनी से इसकी शिकायत करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इसके बाद वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए जोमैटो ने माफी मांगी और कहा कि वे इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.
बेंगलुरु में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने चुराया खाने का पैकेट
We caught @Zomato delivery theft on our CCTV camera in Bangalore. He delivers the order, spots our other food package at the door, quietly picks it up and goes away. Shocking indeed. pic.twitter.com/oyeNebAdir
— Aditya Kalra (@adityakalra) June 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

