वायरल

Viral Video: लिफ्ट में लड़की को अकेला देखकर छेड़ने लगा शख्स, वीडियो में देखिए महिला ने कैसे सिखाया सबक

महिला अपने मोबाइल में कुछ कर रही है कि तभी शख्स पीछे से उसके बेहद नजदीक आ जाता है. इसके बाद वह...

Viral Video: लिफ्ट में लड़की को अकेला देखकर छेड़ने लगा शख्स, वीडियो में देखिए महिला ने कैसे सिखाया सबक
(Photo Credits : Twitter)

लिफ्ट में की छेड़छाड़ तो महिला ने सिखाया सबक: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लड़कियों के अंदर मोटिवेशन जरूर आएगा और वो ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में कभी डरेंगी नहीं.

ट्विटर पर शेयर किए इस वीडियो में एक महिला और पुरुष लिफ्ट के अंदर मौजूद हैं. महिला अपने मोबाइल में कुछ कर रही है कि तभी शख्स पीछे से उसके बेहद नजदीक आ जाता है. जिसके बाद महिला थोड़ी दूर हट जाती है. तभी शख्स फिर अपनी जगह से खिसकता है और उस महिला के पास पहुंचता है और अपना एक हाथ उसके कंधे पर रख देता है. महिला तुरंत ही उसका हाथ झटकती है और फिर उसे जोरदार थप्पड़ मारती है और एक जोरदार लात उसके प्राइवेट पार्ट पर जड़ देती है जिसके बाद व्यक्ति दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर जाता है. महिला उसे एक पल देखती है और फिर लिफ्ट से बाहर निकल जाती है. इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है.

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).