बेड पर आराम फरमाते हुए पत्नी पी रही थी कोल्ड ड्रिंक, पोछा लगा रहे पति ने की ऐसी शरारत कि हो गई जमकर पिटाई (Watch Viral Video)
एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिस्तर पर लेटकर टीवी देखते हुए कोल्ड्रिंक पी रही है. महिला एक लंबे से स्ट्रॉ की मदद से कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ उठा रहा है, जबकि पति पोछा लगा रहा है. पोछा लगाते समय शख्स को शरारत सूझती है, लेकिन पति की इस शरारत से गुस्सा होकर पत्नी जमकर उसकी पिटाई कर देती है.
Viral Video: वैसे तो आए दिन सोशल मीडिया पर पति-पत्नी (Husband-Wife) के हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. पति-पत्नी के बीच प्रैंक वाले वीडियो (Pranks Video) लोगों को काफी पसंद आते हैं. इसी कड़ी में एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बिस्तर पर लेटकर टीवी देखते हुए कोल्ड ड्रिंक पी रही है. महिला एक लंबे से स्ट्रॉ की मदद से कोल्ड ड्रिंक का लुत्फ उठा रहा है, जबकि पति पोछा लगा रहा है. पोछा लगाते समय शख्स को शरारत सूझती है और वो कोल्ड ड्रिंक के स्ट्रॉ को पोछा लगाने वाली बाल्टी में डाल देता है. इसके बाद जैसे ही पोछे वाला पानी महिला के मुंह में पहुंचता है उछलकर बेड से उठती है और पति की शरारत देखते हुए जमकर उसकी पिटाई करने लगती है. मार खाते-खाते पति अपने कान पकड़कर उससे माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

